May 3, 2024

तनाव से होता है शरीर को नुकसान, ऐसे करें खुद का बचाव

Health/Alive News: भागदौड़ भरी जिंदगी और तेजी से बदलती लाइफस्टाइल इन दिनों लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से थका रही है। हमारे आसपास कई लोग लगातार विभिन्न समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। काम का बढ़ता प्रेशर और हमारी कुछ आदतें तेजी से हमारी मानसिक सेहत को प्रभावित कर रही है। इन दिनों कई लोग तनाव का शिकार होते जा रहे हैं।

तनाव के कारण

हमारी जिंदगी में कभी-कभी कोई ऐसी घटना हो जाती है जिससे हमारी जिंदगी प्रभावित होती है। अपने किसी प्यारे के जिंदगी से चले जाना, तलाक, किसी की नौकरी खत्म हो जाना आदि! ये सब तनाव के कारण बन जाते हैं। व्यक्ति इनसे से बाहर नहीं निकल पाता और तनाव का शिकार बन जाता है। इंसान का अकेले रहना कई बार तनाव का कारण बन जाता है। अगर कोई व्यक्ति अकेला है और उसका कोई दोस्त नहीं है तो वह तनाव का शिकार हो सकता है।

किसी भी व्यक्ति को अगर लगातार शारीरिक बीमारी है तो वह तनाव का मरीज हो सकता है। यदि किसी को दिल की बीमारी, कैंसर या इस तरह की कोई बीमारी है तो इंसान अपनी बीमारी से परेशान होकर तनाव का शिकार बन जाता है। डिप्रेशन कभी भी किसी को भी हो सकता है परंतु कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनको तनाव जल्दी होने का खतरा होता है। यह उनकी जिंदगी पर निर्भर करता है कि उनकी पुरानी जिंदगी कैसे गुजरी है। शराबी लोग जो बहुत ज्यादा शराब का सेवन करते हैं वे तनाव के शिकार हो जाते हैं। उनके अंदर खुदकुशी के ख़यालात आते हैं।

तनाव में खुद की मदद कैसे करें

रोजाना आधा घंटा व्यायाम करें। हर रोज सुबह उठकर चहल कदमी करें। इससे इंसान का शरीर स्वस्थ रहता है और उसे अच्छी नींद आती है। इससे तनाव कम करने में मदद मिलती है। स्वस्थ आहार लें। तनाव वाले व्यक्ति को ताजा फलों और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे उसके शरीर में विटामिन, प्रोटीन, आयरन की कमी नहीं होगी और तनाव में कमी आएगी।


शराब से दूर रहें क्योंकि शराब तनाव को कम नहीं करती बल्कि उसको और अधिक कर देती है। तनाव वाले व्यक्ति को शराब से दूर रहना चाहिए। नींद ना आने से भी व्यक्ति को तनाव हो जाता है और वो परेशान रहता है। अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो आप आंख बंद करके लेटे रहें और अपने दिमाग़ में किसी भी तरह का कोई विचार न आने दें। इससे नींद आने में सहायता होगी और आपको सुकून मिलेगा। डिप्रेशन या तनाव को दूर करने के लिए सबसे अच्छा उपाय मेडिटेशन और योगा करना है। इसकी अतिरिक्त आप संगीत भी सुन सकते हैं।

अलाईव न्यू़ज इस खबर की पुष्टी नही करता। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।