Palwal/Alive News: पलवल के डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में सरस्वती महोत्सव के उपलक्ष्य में महाविद्यालय स्तर पर भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य दिलबाग सिंह के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विभाग के प्राध्यापक राजू शेर सिंह और प्रखर ने सरस्वती नदी के इतिहास, उद्गम एवं वर्तमान परिदृश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को इसके सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका बी.ए. द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मोनिया बी.ए. द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान शरीन खान बी.ए. तृतीय वर्ष को मिला। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में योगेश बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया, रितिक बी.ए. प्रथम वर्ष द्वितीय तथा निखिल बी.ए. प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और सरस्वती नदी के ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता को समझा। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ से पिंकी, दीपिका, कविता एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

