Faridabad/Alive News: फरीदाबाद नगर निगम द्वारा शहर में पानी व सीवर कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने तथा आमजन को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न जोनों में विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। ये कैंप नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर तथा अतिरिक्त निगम आयुक्त सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में लगाए गए हैं।
नगर निगम की ओर से लगाए गए इन कैंपों के माध्यम से अब तक 184 नागरिकों ने पानी व सीवर कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र ही कार्रवाई करते हुए कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
आज ओल्ड जोन-1 में जेई महेंद्र की देखरेख में शास्त्री कॉलोनी स्थित बांके बिहारी मंदिर में पानी व सीवर कनेक्शन के लिए कैंप लगाया गया, जो कल भी जारी रहेगा। वहीं ओल्ड जोन-3 में सूर्या विहार स्थित एसडीओ कार्यालय में भी कैंप का आयोजन किया गया।
इसके अलावा एनआईटी जोन-2 में सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49 स्थित शिव मंदिर परिसर में क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी सुमन रतरा की देखरेख में कैंप लगाया गया, जो नागरिकों की सुविधा के लिए कल भी जारी रहेगा। एनआईटी जोन-3 में वार्ड नंबर-4, सेक्टर-23 ए स्थित सामुदायिक भवन में जेई अजीत सिंह की देखरेख में कैंप लगाया गया। वहीं बल्लभगढ़ जोन-2 में जेई करण सिंह की देखरेख में नाहर सिंह कॉलोनी स्थित जाट भवन में कैंप आयोजित किया गया, जो कल भी लगाया जाएगा।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन विशेष कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने पानी व सीवर कनेक्शन से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण कराएं।
16 दिसंबर को लगाए जाने वाले कैंपों का विवरण:-
- जाट भवन, नाहर सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़
- बांके बिहारी मंदिर, शास्त्री कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद (गुरुद्वारा के पास)
- एसडीओ कार्यालय, सूर्या विहार, ओल्ड फरीदाबाद
- शिव मंदिर, सेक्टर-49, सैनिक कॉलोनी
- कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-23 ए, वार्ड नंबर-4
17 व 18 दिसंबर को लगाए जाने वाले कैंपों का विवरण:-
- कम्युनिटी सेंटर, 33 फीट रोड, संजय कॉलोनी, एनआईटी जोन-3
- रावल पब्लिक स्कूल, फ्रेंड्स कॉलोनी, बल्लभगढ़ जोन-1
- -ब्लॉक कम्युनिटी सेंटर, एनआईटी जोन-1 (विद्या निकेतन स्कूल के पास)
- कम्युनिटी सेंटर, अशोक, ओल्ड जोन-3
- बौहरे धर्मशाला, न्यू बेसलवा कॉलोनी, पुरानी चुंगी, ओल्ड जोन-1

