September 12, 2026

अमेठी में छह साल की मासूम से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Lucknow/Alive News : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में छः साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। यहां एक दरिंदे ने मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया है। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार यह मामला अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली इलाके की है। यहां एक आरोपी ने छह साल की मासूम बच्ची को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया उसके बाद बच्ची को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गया। 

जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची दशहरे का मेला देखने गई थी। वहीं आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। गंभीर हालत में मासूम बच्ची को परिजन सीएचसी जगदीशपुर लेकर पहुंचे। 

बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।