March 28, 2024

गृह मंत्रालय के निर्देश पर कई सुरक्षा कर्मियों को उनके कर्तव्यों से किया मुक्त

New Delhi/Alive News : दिल्ली पुलिस आयुक्त ने दिल्ली पुलिस को अधिक मजबूत करने के लिए पुलिस खेमे में कई तरह के सुधार किए है। पुलिस आयुक्त ने गृह मंत्रालय के निर्देश पर 500 से अधिक कर्मियों को उनके सुरक्षा कर्तव्यों से मुक्त कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी ऑडिट में यह पाया गया कि दिल्ली पुलिस के कुछ सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों के पास हर समय के लिए निजी सुरक्षा अधिकारी हैं। इनका काम न केवल अधिकारियों बल्कि उनकी पत्नियों और बड़े हो चुके बच्चों की भी सुरक्षा करना है। 

कुछ पुलिस अधिकारियों को तो बिना किसी खतरे का आकलन किए सुरक्षा प्रदान की गई थी। इसके देखते हुए दिल्ली पुलिस के 500 से अधिक कर्मियों को उनके सुरक्षा कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है।