May 11, 2024

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर ने धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि का उत्सव

Faridabad/Alive News: महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस शुभ अवसर पर ज.ज.पा. के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने प्रधान राजेश भाटिया द्वारा पूरे फरीदाबाद-वासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकानाएं दी|

महाशिवरात्रि पर्व पर महारानी वैष्णो देवी मंदिर द्वारा भगवान शिव की बारात ढोल-नगाड़ो एवं भूत-प्रेतों की टोली के साथ निकाली गया। बारात का शुभारम्भ महारानी वैष्णो देवी मंदिर से बस अड्डा ,कल्याण सिंह चौक से होती हुई सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर सनातन धर्म महाबीर दल मार्किट नंबर एक, एन.आई.टी. फरीदाबाद पहुंची। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया, कार्यकारणी एवं समस्त सदस्यों ने पुष्प-वर्षा द्वारा बारात का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रधान राजेश भाटिया संग थिया भंडुला, सोमनाथ ग्रोवर, अमर बजाज, सुधीर भाटिया, राजेश भाटिया, अनिल चावला, गगन अरोड़ा, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया,अजय शर्मा, अनिल अरोड़ा, विकास भाटिया, भरत कपूर, रविंदर गुलाटी, सचिन भाटिया,आशीष अरोड़ा, हंसराज वोहरा, वरुण ग्रोवर, राजेश भाटिया, मदन लाल कासवान, आशुतोष गर्ग, परविन्दर सिंह भारी संख्या में शिव-भक्त मौजूद रहे।