August 19, 2026

बाटा पुल के नीचे जुआ खेल रहे 7 लोग गिरफ्तार, 15,900 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद

Faridabad/Alive News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना मुजेसर पुलिस ने बाटा पुल के नीचे जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15,900 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 18 अगस्त को थाना मुजेसर की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाटा पुल के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और सात लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टिंकू निवासी पर्वतीय कॉलोनी, हिमांशु और धर्मपाल निवासी NIT, तथा कृष्ण उर्फ किशन, प्रकाश, अजय और सुमित निवासी एसी नगर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से 15,900 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना मुजेसर में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।