August 19, 2026

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 650 पव्वे और 36 बोतल शराब बरामद

Faridabad/Alive News: अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने गांव पाखल में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 650 पव्वे अवैध देशी व अंग्रेजी शराब और 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की हैं। आरोपी की पहचान चन्द्रपाल उर्फ चिंटू निवासी गांव पाखल, फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 18 अगस्त को क्राइम ब्रांच NIT की टीम गश्त और अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव पाखल में एक व्यक्ति बिना लाइसेंस या परमिट के खाली प्लॉट में अवैध शराब बेच रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चन्द्रपाल उर्फ चिंटू को काबू किया। तलाशी के दौरान मौके से 650 पव्वे देशी व अंग्रेजी शराब और 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका।

इस संबंध में थाना धौज में हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्त कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव पाखल स्थित बारात घर के पास अपने खाली प्लॉट में काफी समय से अवैध शराब बेच रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े और आबकारी अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।