Noida/Alive News: 20 मई से शुरू हुई गर्मियों की छुट्टियोंसमाप्त होने के बाद आज जिले के सभी सरकारी स्कूल खुल गए है।
लंबे अवकाश के बाद स्कूलों में एक से आठवीं कक्षा के बच्चों की वापसी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्रों के स्वागत के लिए विशेष गतिविधियों की योजना बनाई गई है, ताकि बच्चे सहजता से दोबारा स्कूल के माहौल में ढल सकें।
आज स्कूल के पहले
दिन पढ़ाई का अधिक दबाव नहीं रखा जाएगा। शिक्षक द्वारा दोबारा से छात्रों को चैप्टर के बारे में पढ़ाया जाएगा और छात्रों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बच्चे अपनी छुट्टियों के अनुभव साझा करेंगे। वे कहां घूमने गए, छुट्टियों में क्या नया सीखा और किस प्रकार समय बिताया, इस पर चर्चा होगी।
स्कूल प्रशासन के अनुसार छात्रों द्वारा किए गए हॉलिडे होमवर्क की भी आज समीक्षा की जाएगी। जिन्होंने
होमवर्क नहीं किया उनकी मदद की जाएगी। इसके अलावा बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए खेल-कूद, कविता पाठ, गायन और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन होगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को अवकाश के बाद फिर से पढ़ाई और विद्यालयीन वातावरण से जोड़ना है, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल में हो सके।

