June 15, 2026

आज से बढ़ेगी गर्मी, रहे सावधान

Noida/Alive News : सोमवार की शुरुआत सुबह काले बादल के साथ हुई, लेकिन बारिश होने के आसार काफी कम रहे। जहां बारह बजे तक धूप निकली थी वही दोपहर तीन बजे आकाश में बादल छा गए और तेज आंधी चलने लगी। इस बीच चारों तरफ धूल उड़ रही थी और तापमान 37 से 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के द्वारा जारी हालिया आंकड़ों के अनुसार आज से एक सप्ताह तक लगातार एक डिग्री तापमान बढ़ेगा। साथ ही अधिकतम तापमान 42 से न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। लगातार बढ़ते तापमान के बीच इन दिनों गर्मी और उमस भी बढ़ेगी।

केंद्रीय नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड के अनुसार जहां कल तक ग्रेटर नोएडा मध्यम श्रेणी में था वही अब इसका एक्यूआई 201 दर्ज किया जा रहा है, जो खराब श्रेणी में है। वही नोएडा का एक्यूआई का एक्यूआई 146 है जो मध्यम श्रेणी में है।