June 6, 2026

सीबीएसई कक्षा 12वीं के शानदार परिणाम से फरीदाबाद माॅडल स्कूल गौरवान्वित

Faridabad/Alive News: सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से सेक्टर-31 के फरीदाबाद माॅडल स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

मेघा मित्तल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। शुभम ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तनु कुमारी ने 92.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा मृदुल सेंगर और एस. ऐश्वर्या ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

अंग्रेज़ी विषय में एस. ऐश्वर्या ने 99 अंक हासिल किए। शुभम, आयुष प्रताप यादव और उज्ज्वल कुमार विश्वकर्मा ने 98 अंक प्राप्त किए। तनु कुमारी ने 97 अंक अर्जित किए, जबकि अविका, मृदुल सेंगर, मुदिता जैन, राम कुमार और सुहाना शर्मा ने 96 अंक प्राप्त किए। आर्यन और शुभोदीप हलदर ने 95 अंक हासिल किए।

रसायन विज्ञान में मेघा मित्तल ने 96 अंक प्राप्त किए। मृदुल सेंगर ने 95 अंक हासिल किए, जबकि मोनिशा खातून और मुदिता जैन ने 93 अंक प्राप्त किए। बिजनेस स्टडीज़ में देव बंसल, लक्ष्य सिंह बिष्ट, एस. ऐश्वर्या और शुभम ने 95 अंक हासिल किए। गणित विषय में मृदुल सेंगर ने 95 अंक प्राप्त किए।

विज्ञान संकाय में मेघा मित्तल और तनु कुमारी ने जीव विज्ञान में 94 अंक प्राप्त किए। मेघा मित्तल ने भौतिक विज्ञान में भी 94 अंक हासिल किए। वाणिज्य संकाय में शुभम ने लेखाशास्त्र में 95 और अर्थशास्त्र में 93 अंक प्राप्त किए। युगांक राज ने राजनीति विज्ञान में 94 अंक हासिल किए।

शारीरिक शिक्षा विषय में मेघा मित्तल ने 99 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। दीपक ने 98 अंक हासिल किए, जबकि यश रंजन और देव बंसल ने 95 अंक प्राप्त किए।

विद्यालय ने बताया कि 72 विद्यार्थियों में से 65 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम का परिणाम है।

इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर शशि बाला और डायरेक्टर उमंग मलिक ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।