Faridabad/Alive News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सेक्टर-37, फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की छात्रा वंशिका सिन्हा ने कॉमर्स संकाय में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। प्रियांशी ने 94.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रिंसी ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के कुल 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें वंशिका सिन्हा (95.80%), प्रियांशी (94.80%), प्रिंसी (94.60%), जैस्मीन कौर (94.40%), कल्पना (93.60%), शाक्षी पोद्दार (93.40%), हिमांशु गुप्ता (93%), मानसी गर्ग (92.60%), प्राक्षी (92.40%), अंश चौहान (91%), विकास शर्मा (90.60%), प्रिंस (90.40%) और रुद्राक्ष सिंह (90.40%) शामिल हैं।
विषयवार परिणाम में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंग्रेजी में 32 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। अकाउंटेंसी में 21, हिंदी और बिजनेस स्टडीज़ में 20-20, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 17, इकोनॉमिक्स में 14, गणित और इतिहास में 5-5 तथा राजनीति विज्ञान में 3 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
इस शानदार परिणाम पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सोहन लाल गुप्ता और निदेशक भास्कर गुप्ता ने खुशी जताते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कौशिक ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों ने अपने परिश्रम से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है और यह परिणाम विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक वातावरण को दर्शाता है।

