September 19, 2026

75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य बनाने लिए स्कूली विद्यार्थियों ने किया पूर्वाभ्यास

Palwal/Alive News : 75वां स्वतंत्रता दिवस समरोह को देशभक्ति से ओतपोत करने व भव्य रूप देने के उद्देश्य से मंगलवार को आगरा चौक के नजदीक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल में जिलास्तरीय समारोह के आयोजन के लिए पूर्व अभ्यास किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पूर्वाभ्यास में स्कूली विद्यार्थियों ने डम्बल लेजियम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा देशभक्ति से ओतपोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। उन्होंने संबंधित स्कूलों के सांस्कृतिक अध्यापकों को दिशा-निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को बार-बार पूर्वाभ्यास करवाएं और 13 अगस्त को फाइनल रिहर्सल में सभी साफ-सुथरी फुल ड्रैस में तैयार करवाकर लाएं।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग से एईओ राजबीर सिंह, एईईओ जसबीर सिंह, सांस्कृतिक अध्यापक डा. मोनिका, जोगिंद्र सिंह, डीपीई आशाराम, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश सहित स्कूली बच्चों की टीम उपस्थित रहीं।