June 26, 2026

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने सट्टा खाई करने वाले आरोपी को 6200 कैश के साथ दबोचा

satta-king-arrested-in-faridabad-by-crime-branch

Faridabad/Alive News : थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत क्राइम ब्रांच की टीम ने 30 मई को मुस्तैदी दिखाते हुए सट्टा खाई करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6200 की नगदी भी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम को गुप्त सूत्रों से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी कि बेरी बाग, आदर्श नगर फरीदाबाद के पास बड़े पैमाने पर सट्टा खाई की जा रही है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर योजनाबद्ध तरीके से रेड की।

इस छापेमारी के दौरान टीम ने मौका-ए-वारदात से आरोपी इंद्रजीत, जो कि भडाना चौक सारन का रहने वाला है, को सट्टा खाई करते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से सट्टे के 6200 नगद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत के विरुद्ध थाना आदर्श नगर में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।