May 20, 2024

नौ फरवरी से होगा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन, इस लिंक से करें आवेदन 

Faridabad/Alive News: सांसद खेल महोत्सव का तीसरा संस्करण जिला में 09 से 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। खेल महोत्सव में इस बार विभिन्न प्रकार के 13 प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। ऐसे में खिलाड़ियों की संख्या छह हजार से ज्यादा रखने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य लोकसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच प्रदान करना है। यह सांसद खेल महोत्सव आगामी 09 से 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस खेल महोत्सव को इस बार अनोखे भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक खिलाड़ी इसमें अपनी हिस्सेदारी करेंगे। 

खेल महोत्सव में स्मैशिंग वॉलीबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, शूटिंग वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, नेशनल कबड्डी, सर्कल कबड्डी, फुटबॉल, कुश्ती, पैरा बैडमिंटन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ी https://hudle.in/pages/sansad-khel-mahotsav-3 लिंक पर क्लिक करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ी हडल ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी सेक्टर-12 में स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में स्थित जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में भी अपना आवेदन दे सकते हैं।