Faridabad/Alive News: फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की रोड सेफ्टी सेल ने डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल बस चालकों, परिवहन स्टाफ और प्रशासनिक कर्मचारियों को सुरक्षित यातायात नियमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में रोड सेफ्टी सेल के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा में स्कूल बस चालकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने यातायात नियमों का पालन, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सड़क पर सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रतिभागियों को सीट बेल्ट के उपयोग, वाहनों की नियमित जांच, स्कूल बस संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और बच्चों को सुरक्षित तरीके से बस में चढ़ाने-उतारने के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में इंडिपेंडेंट राइडर ग्रुप के प्रतिनिधि यश मेंदिरत्ता और रेडियो महारानी 89.6 एफएम की टीम ने भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली।

