May 4, 2024

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

Faridabad/Alive News: सेक्टर 37 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आज महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के मार्गदर्शन में और जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना के सानिध्य में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में भाजपा महिला मोर्चा फरीदाबाद द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रतिभा तिवारी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का पूरा जीवन देश की आजादी लाने में बीता।

उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने भारतवर्ष को सन 1943 में आजाद घोषित कर दिया था और नौ देशों ने आजाद भारत को मान्यता भी प्रदान कर दी थी। अंडमान और निकोबार तथा देश के कई भागों में आजादी का जश्न मनाते हुए तिरंगा भी फहराया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एयर वाइस मार्शल के.एस. मेहता जी, ग्रुप कैप्टन आई.डी. शर्मा, असिसटेंट कमांडेंट एस.एस. जेटली, सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी, पूर्व पृथला विधायक एवं मंडल पालक पं टेकचंद शर्मा, सराय मंडल प्रभारी और जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना मौजूद रही।