May 17, 2024

राहत: हरियाणा में कोरोना के मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटे में आए 12718 नए मरीज, 161 की मौत

Chandigarh/Alive News: हरियाणा में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद अब गिरावट दर्ज की जारही है। यह राहत की खबर है। आपको बता दे कि प्रदेश में सोमवार को 12718 नए संक्रमित मिले और 16192 मरीजों ने कोरोना को हराया। ये सभी अस्पतालों से ठीक होकर अपने घर पहुंचे। इससे प्रदेश में रिकवरी दर 78 से बढ़कर 81.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है। संक्रमण दर 7.97 और मृत्यु दर 0.92 प्रतिशत है। अभी 113232 सक्रिय मरीज हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण के कारण 161 मरीजों की जान गई है।

दरअसल, हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार नया रिकॉर्ड कायम कर रहे थे। मामलों को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। सरकार द्वारा लगाए लॉकडाउन से मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
आपको बता दे कि गुरुग्राम में बाते 24 घंटे में 2249 मामले और 4422 लोग सवस्थ हुए। ऐसे ही फरीदाबाद में 1347-2355, सोनीपत में 878- 1089, अंबाला में 373- 1525, करनाल में 567- 660, पानीपत में 513- 500, रेवाड़ी में 232 – 322, पंचकूला में 367- 631, यमुनानगर में 286-403, झज्जर में 281- 404, कैथल में 119-170, जींद में 287- 423 मरीजों से ज्यादा कोरोना को मात देने वालों की संख्या है।

इसके साथ ही आपको बता दे कि रोहतक में 17, हिसार, महेंद्रगढ़, भिवानी 16-16, गुरुग्राम, जींद में 12-12, फरीदाबाद, अंबाला, पानीपत 10-10, यमुनानगर, सिरसा में 9-9, कैथल 8, फतेहाबाद 5, सोनीपत, पलवल 2-2, पंचकूला 4, कुरुक्षेत्र में 3 मरीजों की संक्रमण से जान गई है।