March 8, 2026

रेफर मुक्त संघर्ष समिति ने मेयर से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान पर जताया आभार

Faridabad/Alive News:फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति की टीम ने शनिवार को संयोजक सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी से उनके सेक्टर-16 स्थित निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति की ओर से मेयर का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संयोजक सतीश चोपड़ा ने बताया कि समिति द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन एवं मांगों को मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने गंभीरता से लेते हुए हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सहित संबंधित विभागों को पत्र भेजे। इसके उपरांत विधानसभा में विधायक सतीश फागना द्वारा इन मांगों को उठाया गया, जिससे कई समस्याओं का समाधान संभव हो सका।
इसी क्रम में समिति की टीम ने मेयर निवास पहुंचकर उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और शहर से जुड़ी कुछ अन्य समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अवधेश ओझा, सतेन्द्र शर्मा, प्रदीप कुमार, रजनी भाटिया, वंदना भारद्वाज, सुष्मिता सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।