April 26, 2024

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022‘ के तहत होगा राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन

Faridabad/AliveNews : खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 को सफल बनाने के लिए जिला में 20 से 22 मई को सांसद खेल महोत्सव सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का प्रोमोशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में जिला में 09 मई को ‘राहगिरी कार्यक्रम‘ सेक्टर-12 व सेक्टर-15 रोड पर शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। इन दोनो आयोजनों से जोड़ने के लिए आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

यह जानकारी उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी।

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिला में कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीसी ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों सहित दर्शकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। ‘राहगिरी कार्यक्रम‘ में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि नागरिक इन खिलाड़ियों से प्रेरित हो सकें।