April 26, 2024

महान कवि संत सूरदास हमारी अनुपम धरोहर : विधायक

Faridabad/AliveNews : विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सीही गांव में आज से 544 वर्ष पूर्व जन्मे महाकवि संत सूरदास हमारे देश के ही नहीं बल्कि विश्व हिंदी साहित्य की एक अनुपम धरोहर हैं हमें गर्व है की हमारे शहर फरीदाबाद में हिंदी के इस अनूठे संत का जन्म हुआ। इस महान संत के जीवन पर नजर डालें तो विश्वास नहीं होता कि जन्म से नेत्र न होने के कारण उन्होंने सवा लाख पदों की रचना की।

संत सूरदास का साहित्य में देश और समाज में फैले हुए वैमनस्य घृणा और कड़वाहट भरे परिवेश को आपसी भाईचारे और सद्भाव से भरने की प्रेरणा देता है। महाकवि सूरदास ने कृष्ण की छवि को ग्रंथों से निकालकर हर घर के आंगन में विराजमान किया आज भारतीय जनमानस अपने बच्चों में कृष्ण की छवि देखता है। यह सब उनकी रचनाओं के माध्यम से ही हुआ है।

अकादमी द्वारा सूरदास जयंती समारोह का शुभारंभ सुबह 10 बजे सेक्टर 8 में स्थित सूर स्मारक स्थल में सूरदास प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। महाकवि सूरदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नरेंद्र गुप्ता ने यह विश्वास दिलाया सूर स्मारक ट्रस्ट के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाया जाएगा।

इस अवसर पर अकादमी द्वारा मैगपाई पर्यटक केंद्र फरीदाबाद में काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस काव्य गोष्ठी में जयदेव शर्मा अध्यक्ष सूर्य स्मारक ट्रस्ट सीजी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान रहे। काव्य गोष्ठी में रचना पाठ करते हुए प्रसिद्ध गजलकार माधव कौशिक ने कहा की सूर तन मन सूर जीवन सूर्य ही पहचान है है सूर की अपने अस्मिता सुर ही हिंदुस्तान है।