March 15, 2026

मंदिर में बकरी के प्रवेश करने पर झगड़ा, शिकायत पहुंची थाने

Faridabad/Alive News: मंदिर में बकरी के प्रवेश करने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुजारी ने दूसरे पक्ष पर मार-पीट करने और 700 रूपये छीनने का आरोप लगाया है। पुजारी ने बजरंग दल के सदस्यों के साथ मिलकर थाना सेक्टर 58 पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 56 आसियाना फ्लैट के मंदिर के पुजारी शीतल दास ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि फ्लैट में ही रहने वाले शेरखान ने जानपुछ कर बकरी को मंदिर मे प्रवेश करा दिया। मना करने पर शेरखान और उसकी माँ ने मारपीट की तथा मारपीट के दौरान उससे 700 रूपये छीन लिये। मंदिर के पुजारी शीतल दास ने बजरंग दल के सदस्यों के साथ मिलकर इस घटना की शिकायत थाना सेक्टर 58 पुलिस को दी। पुलिस ने मंदिर के पुजारी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या कहना है थाना प्रभारी का
आशियाना फ्लैट से मंदिर के पुजारी की शिकायत मिली है। जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और शिकायत के आधार पर आरोप सही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

-जयबीर, थाना प्रभारी सेक्टर 58