Faridabad/Alive News: पंजाबी विकास सभा की बैठक 2 अक्टूबर को न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जवाहर कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक चुनाव अधिकारी शेर सिंह भाटिया, सुंदरलाल चौक और तिलक कथूरिया की निगरानी में हुई। इस दौरान राजीव बत्रा को सर्वसम्मति से दोबारा प्रधान और त्रिलोक गुलयानी को चेयरमैन नियुक्त किया गया।
बैठक में NIT-86 के विधायक सतीश फागना और जिला अध्यक्ष कविंद्र गगन की मौजूदगी में सभा के सदस्यों ने हाथ उठाकर दोनों पदाधिकारियों के प्रति अपना समर्थन जताया। नियुक्ति के बाद उपस्थित सदस्यों और अतिथियों ने राजीव बत्रा को बधाई दी।
कार्यक्रम में मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नीरज भाटिया, वार्ड 7, 8 और 9 के पार्षद लोहिया, संगीता नीरज भाटिया और भड़ाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
अतिथियों ने राजीव बत्रा को फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की।

