April 28, 2024

महिलाओं द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत जागरूकता लाने के लिए निकाली गई प्रभात फेरी

Faridabad/Alive News : अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान ने कहा कि मानव जीवन में जल की भूमिका महत्वपूर्ण है। जल ही जीवन है। जल नहीं तो कल नही। हमें अपने और अपनी पीढियों के भविष्य के लिए आज ही जल को संरक्षण करके कल के लिए बचाना होगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा जारी जल शक्ति अभियान के तहत यह जनजागरण की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान की तहत होने वाली गतिविधियों में और तेजी लाकर आम जनता को जागरूक करके इसका भागीदार बनें। ताकि गिरते भूमि जल स्तर में सुधार किया जा सके और हमारे तथा आगे आने वाली पीढियों के बेहतर भविष्य के लिए जल संरक्षण किया जा सके। उन्होंने जल शक्ति अभियान के तहत करवाए जा रहे कार्यों के बारे में बताया कि इस अभियान के तहत मुख्यत: पांच बिंदु हैं, जिन पर कार्य किया जा रहा है। जिनमें गांव व शहरी क्षेत्रों में तालाबों के जीर्णोद्वार, पौधारोपण, पुराने कुओं की सफाई व रख-रखाव, घरों में रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जागरूक करना, घरों व रसोई के प्रतिदिन के पानी के लिए सोखता गड्ढे बनवाना शामिल हैं।

एडीसी सतबीर मान ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम सभाओं में गांव में जल संरक्षण के लिए योजना तैयार करके उन्हें ग्राम स्तर पर क्रियान्वित जा रहा है। पंचायत स्तर पर अनेक कार्य हैं, जिनके द्वारा गांव में जल संरक्षण को बढावा दिया जा रहा है। किसानों को जागरूक कर उन्हें कम पानी में उगने वाली फसलों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। किसानों को सरकार द्वारा जारी मेरा पानी मेरी विरासत स्कीम के तहत टपका सिंचाई प्रणाली अपनाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। जल शक्ति अभियान को जिला में सफल बनाने के लिए जल संरक्षण के लिए स्वयं भी जागरूक होकर अन्य सहयोगियों को भी जागरूक करें।

एडीसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे भी जल शक्ति अभियान का हिस्सा बनकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सरकार की कोई भी जन कल्याणकारी योजना आम जन भागीदारी और जागरूकता से ही सही रूप से क्रियान्वित होती है। आमजन जल शक्ति अभियान का को अपनाकर जल संरक्षण करके अपनी हिस्सेदारी करें और सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान को सफल बनाएं।

सीडीपीओ शकुंतला रखेजा की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को गांव शेखपुर, बहबलपुर,मुजैड़ी सहित बल्लभगढ़ के कई गांवों में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, वर्कर, कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के साथ जल शक्ति अभियान के तहत आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण बारे जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत हमें जल का अधिक से अधिक मात्रा में संरक्षण करना है। बरसाती पानी के सदुपयोग के लिए बेहतर कार्य करें और इसको व्यर्थ नहीं जाने दें। जल का संरक्षण करना है, पेड़ पौधे लगाकर उन पौधों के लिए उपयोग में लाएं तथा पौधों का पूर्ण रूप से पालन पोषण करना भी जल संरक्षण अभियान का एक अभिन्न अंग है। इसके अलावा ड्रेनेज के माध्यम से बोर करके जल संरक्षण किया जा सकता है।

बड़ौली, भैंसरावली तथा धौज में प्रभात फेरी निकाल कर स्थानीय लोगो को किया जल संरक्षण के लिए जागरूक आबादी के दृष्टिगत स्वच्छ जल की बढ़ती मांग व उससे उत्पन्न जल समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हम सबको मिलकर जल सगरक्षणं के लिये कार्य करना होगा, तभी हम जल जैसे कीमत संसाधन को बचाकर आने वाली पीढ़ी को धरोहर के रूप मे देकर उन्हे लाभान्वित करा सकते हैं। यह जनसंदेश जल शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में विभिन्न स्थानों पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के दौरान विभाग के संबंधित अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को दिया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी फरीदाबाद ग्रामीण ने यह जानकारी आज यहां देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के दिशा- निर्देश अनुसार जल शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिये लोगो को विभिन्न गतिविधियों के तहत लोगो को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गांव बड़ौली, भैंसरावली तथा धौज में प्रभात फेरी निकाल कर स्थानीय लोगो को जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि जिसमें गांव के सभी आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्पर प्रधान ,महिलाओं, किशोरी लड़कियों, द्वारा इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की गई। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी फरीदाबाद, ग्रामीण की सुपरवाइजर मधु शर्मा, सुनीता व माया देवी ने कहा कि अगर हम एक बाल्टी पानी हर रोज बचाते हैं , तो आने वाली पीढ़ी को उसका परिणाम अच्छा मिलेगा।