September 2, 2026

नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का बड़ा खेल, 200 किलोवाट कनेक्शन से 150 घरों को सप्लाई

Noida/Alive News: हरनंदी के डूब क्षेत्र बिजली चोरी के मामले में कई परतें खुलतीं जा रहीं हैं। कनेक्शन पर रोक के बावजूद बिजली चोरी और पूर्व में दिए कनेक्शन में निगम की लापरवाही उजागर हुई है। छिजारसी के डूब क्षेत्र से शुरू हुआ कार्रवाई का सिलसिला दूसरे दिन पर्थला के डूब क्षेत्र में पहुंचा।

यहां एक घर में 200 किलाेवाट का कनेक्शन मिला। इस घर से पूरी कालोनी के घरों में बिजली दी जा रही थी। निगम ने इस कनेक्शन को काटकर कार्रवाई की। बिजली चोरी करने वाले 12 लोगों पर रविवार को विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। निगम ने दो दिन में 3000 से अधिक अवैध कनेक्शन काटते हुए 31 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

टीम पहुंची तो लोगों ने किया हंगामा

बता दें डूब क्षेत्र में करोड़ों की बिजली चोरी का मामला शासन तक पहुंचा तो फटाफट कार्रवाई शुरू कर दीं गईं। छिजारसी रविवार को दूसरे दिन निगम की टीम अभियान चलाने पहुंची तो लोगों ने हंगामा किया। निगम की टीम मौके से आगे बढ़कर पर्थला के डूब क्षेत्र में पहुंची। यहां भी बिजली चोरी मिली।