October 13, 2026

यीडा शहर में 400 औद्योगिक इकाइयों का निर्माण जारी, 200 से ज्यादा में इस साल शुरू होगा उत्पादन

Noida/Alive News: यीडा सिटी में औद्योगिक गति को रफ्तार देने के लिए चार सौ इकाईयां का निर्माण चल रहा है। इसमें दो साै से अधिक इकाईयों के इस साल तक उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है। इससे यीडा सिटी में औद्योगिक गतिविधि तेज होने के साथ ही बसावट भी तेज होगी।

यीडा सिटी में पांच औद्योगिक पार्क समेत सामान्य इकाइयां के लिए औद्योगिक भूखंड आवंटित किए गए हैं। अब तक कुल 95 इकाइयां बनकर तैयार है, जबकि 59 इकाईयाें में उत्पादन शुरू हो चुका है। सेक्टर-28, 29, 30, 32 व 33 औद्योगिक सेक्टर में 3189 भूखंड आवंटित हो चुके हैं, इनमें 95 फैक्ट्री बनकर तैयार है, जबकि 59 में उत्पादन शुरू हो चुका है।

400 इकाइयों का निर्माण कार्य जारी

इसके अलावा औद्योगिक पार्कों मेडिकल डिवाइस, हेंडिक्राफ्ट, अपेरल, खिलौना, एमएसएमई पार्क मेंं तकरीबन 1121 भूखंडों का आवंटन किया गया है, जिनमें 13 इकाइयां बनकर तैयार हो चुकी है, जबकि सिर्फ पांच में ही उत्पादन चल रहा है।