June 26, 2026

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026

Faridabad/Alive News: जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अन्त्योदय (सेवा) विभाग, हरियाणा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। योग्य छात्र 28 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (PMS-SC) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त जनजाति (DNT) छात्रों के लिए पीएम यशस्वी घटक-II के तहत आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।

योग्यता मानदंड:-

  • छात्र संबंधित वर्ग (SC/OBC/DNT) से होना चाहिए।
  • -परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • छात्र का हरियाणा का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • विद्यार्थी 2025-26 सत्र के लिए 28 फरवरी 2026 तक http://Scholarships.gov.in पर फ्रेश आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट www.haryanascbc.gov.in पर विवरण उपलब्ध है।