June 6, 2026

नकदी व आभूषण चोरी के मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने लिया प्रोडक्शन वारंट पर 

Faridabad/Alive News: 16 फरवरी को पल्ला थाना के अंतर्गत सूर्य विहार पार्ट 2 स्थित एक घर से नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने तीन आरोपियों को जिला जेल फरीदाबाद से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुन्दन निवासी सूर्य विहार पार्ट-2 की शिकायत पर थाना पल्ला में चोरी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया कि 16 फरवरी को वह परिवार के साथ अपने गांव, बिहार गया हुआ था। 28 फरवरी को वापस लौटकर आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी से 66 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, सोने की अंगूठी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है।  

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुलदीप (21), विनोद (19) व ताबिर (20) निवासी पल्ला, फरीदाबाद को  जिला जेल से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी दोस्त है और एक ही एरिया के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। कुलदीप पर 17, ताबिर पर 15 व बिजेंद्र पर 6 मामले पहले ही दर्ज है। जिनको दोबारा से जेल भेजा गया है।