Faridabad/Alive News: 7 अप्रैल को एनएचपीसी चौक के पास डिलीवरी बॉय से फोन व स्कूटी लूट ली गई थी। घटनाक्रम के संबंध में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार ललन मंडल निवासी कृष्णा कॉलोनी ने थाना सेक्टर-31 में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है और 7 अप्रैल को वह अपना ऑर्डर लेकर सेक्टर-45 से सेक्टर-43 की तरफ जा रहा था तथा जब वह एनएचपीसी चौक के पास पहुंचा तो चार लडको ने उसके साथ मारपीट कर उसका फोन व स्कूटी छीनकर वहां से फरार हो गये। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-31 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रोहित (24), श्रवण (21) व प्रिंश (19) निवासी एनआईटी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी दोस्त है। जिन्होंने 7 अप्रैल की रात को शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर उसका फोन व स्कूटी छीनकर फरार हो गये थे। जिनसे 1 फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिनको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

