April 19, 2024

हेरीटेज ग्लोबल स्कूल में पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

Faridabad/Alive News : डीसीपी मुख्यालय नीतिश अग्रवाल के दिशा निर्देशो पर स्टूडेंट पुलिस कैडेट सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सविता ने हेरीटेज ग्लोबल स्कूल में नशे के दुष्परिणाम, भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न, साइबर आदि अपराधों और यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हेरीटेज ग्लोबल स्कूल धौज के सभागार में सभी छात्राओं को भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न, साइबर, यातायात नियमों तथा गुड व बेड टच के प्रति जागरुक किया गया।उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं का कार्य केवल घर तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस समाज निर्माण में अपना योगदान दे सकती हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी इस सामाजिक जीवन में अपने आसपास दहेज प्रथा को देखते हैं बड़े होकर इसी को आगे बढ़ाते हैं क्योंकि उन्हें इस बात का ज्ञान नहीं होता कि दहेज लेना कानूनन अपराध है। इसलिए सभी विद्यार्थी अपने आने वाले भविष्य में दहेज प्रथा के विरुद्ध खड़े हों तथा समाज में दहेज की कुप्रथा को खत्म करने में अपना अहम योगदान दें।