May 9, 2024

लोगों को किया जागरूक, ठगी का शिकार होने पर यहां करें शिकायत

Faridabad/Alive News: रविवार को सेक्टर 12 में पुलिस ने लोगों को साइबर क्राइम और नशे के प्रति जागरूक किया। लोगों को हेल्पलाइन नंबर और साइबर ठगी का शिकार होने पर पुलिस को शिकायत देने के बारे में भी जानकारी दी गई।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि लोगों के लिए समय समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी संबंध में सेक्टर बारे में लोगों को साइबर क्राइम और नशा के पार्टी जागरूक किया गया। किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भी साइबर फ्रॉड हो जाता है तो वह 1930 पर संपर्क कर सकता है।

इसके अलावा किसी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना होने पर या कोई भी अपराध होने पर सभी को 112 पर सूचना देने के बारे मे अवगत किया गया। पुलिस 24 घंटे लोगों की सहायता के लिए तत्पर है। मौके पर मौजूद लोगों ने साइबर क्राइम से संबंधित अपने प्रश्नों को पुलिस के समक्ष रखा।