March 13, 2026

आदर्श नगर के मकान में चोरी करने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने धरा

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने चोरी के मुकदमें में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई सोने की चेन बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक निवासी गांव मलेरना बल्लभगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसम्बर रात को आदर्श नगर के एक मकान में चोरी हुई थी जिसमें क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 1 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसमें एक आरोपी फरार था जिसको आज गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीन आरोपियो ने 28 दिसम्बर की रात आदर्श नगर के एक मकान मे चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियो से 3 जोड़ी पाजेब चांदी, 3 अंगूठी चांदी, 1 नग अंगूठी, 5 लक्षा चांदी,1 गुच्छा चांदी,1 सोना अंगूठी, 2 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड,1 एटीएम कार्ड और 1 आरसी पहले ही बरामद किए गए है। आरोपी अभिषेक से एक सोने की चेन बरामद की गई है। आरोपी को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।