September 20, 2026

मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों की पुलिस ने धरा

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच 85 ने मंदिर से पांच हजार रुपये चोरी करने के आरोप में तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। मनोज एवं भजन लाल निवासी गांधी कॉलोनी आईटीआई रोड थाना एनआईटी और गोविंद निवासी कोडी कॉलोनी थाना एनआईटी का रहने वाले है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपियो ने 5 अक्टूबर को एक ऑटो की सहायता से थाना एनआईटी के क्षेत्र से मंदिर में चोरी की थी। जिसका मुकदमा थाना एनआईटी में दर्ज है। पुलिस टीम ने बताया कि आरोपियो के बारे में गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गांधी कालोनी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियो से 5 हजार रुपये, दान पात्र और चोरी की घटना में प्रयोग किया गया सामान बरामद किया है। आरोपी नशे के आदी है। नशे कि पूर्ती के लिए मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियो को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।