April 27, 2024

गांजा तस्करी मामले में एक युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच उंचा गांव ने एक नशा तस्कर को थाना सेन्ट्रल के क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नितिन निवासी गांव बुढेला थाना विकासपुरी दिल्ली का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी ने 7 अक्टूबर को थाना सेन्ट्रल में गांजा पत्ती बेचने की गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांजा सहित काबू किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेन्ट्रल में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह विकासपुरी दिल्ली अंजान व्यक्ति से गांजा पत्ती खरीद कर अपने मामा के पास गांव सिही में आया था। आरोपी गांजा पत्ती बेचने के लिए लाया था। जिसमें से कुछ खुद ने पी लिया और बाकी को बेचने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके नीमका जेल भेज दिया है।