March 12, 2026

हरियाणा में पेट्रोल पहुंचा 94 रुपये प्रति लीटर, 83 रुपये बिक रहा डीजल

Chandigarh/Alive News : रविवार को हरियाणा में पेट्रोल का दाम 94.94 रुपये प्रति लीटर ही दर्ज किया गया। डीजल का दाम 83.75 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 80.90 और पेट्रोल का दाम 94.23 रुपये प्रति लीटर रहा। लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों से लोग परेशान थे। वाहन चालकों के अनुसार लगातार कीमतें बढ़ने से उनकी जेब पर गहरा असर पड़ रहा था।

बता दें, कि पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।