November 29, 2026

रक्तदान के लिए आगे आए लोग, 26 यूनिट रक्त जुटाया

Faridabad/Alive News: जरूरत के समय किसी मरीज को खून की कमी के कारण परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से चित्रांश परिवार की ओर से रविवार को सेक्टर-21 स्थित चित्रगुप्त पार्क में रक्तदान शिविर लगाया गया। रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और 26 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान आयोजकों ने लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है। शिविर में चित्रांश परिवार के अजय श्रीवास्तव, शशांक शेखर, राजीव लाल, अवध श्रीवास्तव, जेएन सिन्हा, सुमित शेखर और बृजेश कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।