Faridabad/Alive News: साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने मोबाइल फोन हैक कर 56 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-37 निवासी अमित के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को सूरजकुंड निवासी व्यक्ति के फोन पर अज्ञात नंबर से एक लिंक आया था। उस पर क्लिक करते ही फोन हैक हो गया और बैंक खाते से 56 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।जांच में पता चला कि ठगी के 56 हजार रुपये आरोपी अमित के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दसवीं पास है और गुरुग्राम में निजी नौकरी करता है।
इस मामले में पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अमित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

