November 29, 2026

भारत यात्रा के तहत फरीदाबाद पहुंचीं अम्मा, आज होगा सार्वजनिक कार्यक्रम

Faridabad/Alive News: श्री माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) अपनी भारत यात्रा के तहत फरीदाबाद पहुंच गई हैं। आज सोमवार को अमृता अस्पताल परिसर में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होगा। फरीदाबाद पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। अस्पताल के प्रशासनिक निदेशक स्वामी निजामृतानंद पुरी ने पूर्णकुंभ भेंट कर उनकी अगवानी की। कार्यक्रम में भजन, सत्संग और ध्यान के बाद श्रद्धालुओं को अम्मा के दर्शन का अवसर मिलेगा। अम्मा इससे पहले नई दिल्ली के वसंत कुंज में आयोजित ब्रह्मस्थानम महोत्सव में शामिल हुई थीं।