July 21, 2026

परम पिता गुरुदेव ने दिया दिव्यांग बच्चों को आशीष

Faridabad/Alive News : सृष्टि बचाओ ट्रस्ट के संस्थापक संतोष शर्मा एवम् संरक्षक एडवोकेट राजेश खटाना ने विकेकनण्ड दिव्यानग स्कूल के बच्चों को सिद्धदाता आश्रम में ले जाकर गुरु जी से आशीष दिलाया। पूज्य गुरुदेव ने बच्चों से मिले व उन्हे प्रसाद के साथ ही कपड़े दिए एवम् बुजुर्गों को शॉल भेंट की।

सभी बच्चों एवम् बुजुर्गों ने आश्रम में गुरु कृपा से नाश्ता किया और आश्रम के दर्शन किया। पूज्य गुरुदेव ने सृष्टि बचाओ के द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की एवम् आशीष दिया। इस अवसर पर संतोष शर्मा, राजेश खटाना, लक्षमण, जतिन खटाना, गुड्डी शर्मा, पूर्णिमा तिवारी आदि उपस्थित थे।