Faridabad/Alive News: पन्हेरा खुर्द गांव में कई सालों से चल रही पानी निकासी की समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। 5 बार पंचायत बदली सीएम विंडो के माध्यम से दो बार शिकायत भी दी पर कोई समाधान नही हुआ। दूसरी ओर सरपंच का कहना है समस्या का समाधान किया जा रहा है।
पन्हेरा खुर्द गांव निवासी धर्मवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 25 साल से उनके घर का पानी रोका हुआ है। अब तक 5 बार पंचायत बदल गई है। उन्होंने सीएम विंडो पर भी शिकायत दी पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जब उन्होंने ट्विटर कर शिकायत दी तो गांव के सरपंच जे.पी शर्मा ने उनपर दबाव डाला और उसकी पत्नी जो कि पिछले 15 साल से वाटर सप्लाई में ऑपरेटर का काम करती थी। उसको नौकरी से निकालने की धमकी देते हुए उससे शिकायत वापस लेने के लिए मजबूर किया था।
उसके बाद शिकायतकर्ता ने फिर से सीएम विंडो पर शिकायत दी तो रवि भारद्वाज और सरपंच ने मिलकर फिर उसके ऊपर दबाव बनाया। उसके खिलाफ थाने में झूठी शिकायत कर दी। फिर उसकी पत्नी को काम से निकालने की धमकी दी। रवि भारद्वाज ने शिकायतकर्ता को नाली बनने का झूठा आश्वासन दिया था।
वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि एक साल पहले भी गांव में सड़क बनाई गई थी तब तो कोई नाली नहीं बनी थी।
क्या कहना है सरपंच का
सरपंच ने कहा कि यहां नालियां बनेगी। 25 साल से जो समस्या चल रही है, उसका समाधान किया जायेगा और जड से खत्म किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा एक हफ्ते में हम यहां नालियां बना देंगे।
सरपंच ने कहा कि पुराने समय का उनको पता नहीं है, वह जो काम कर रहे है वो सबके सामने है। यहां नाली, गली और सड़क भी बनेगीं।

