September 17, 2026

टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाला एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी के मामले में एक आरोपी को जोधपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया।आरोपी आईआईएफएल गोल्ड लोन जोधपुर में फिल्ड बॉय का काम करता था जिसको अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर 19, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 12 फरवरी को उसके पास कॉल आया औऱ टेलिग्राम पर टास्क पूरा करके पैसे कमाने का लालच दिया। जिसके बाद उसे टेलिग्राम पर टास्क दिए गये जिसके बदले उसे करीब 2000रुपये दिये गये। इसके बाद ठगो ने विभिन्न टास्क के बदले उससे 94,801रूपये ले लिये, लेकिन कोई पैसा वापिस नही दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल ने कार्रवाई करते हुए तरूण साँखला (उम्र33) निवासी राजीव गांधी कॉलोनी जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।