May 2, 2024

डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

Faridabad/Alive News : सेक्टर-37 स्थित डी.ए.वी स्कूल के प्रांगण में तीसरी कक्षा से पांचवी कक्षा तक के बच्चों के लिए अंतर सदनीय प्रतियोगिता का आयोतन किया गया, जिसमें कक्षा के लिए शेप्ली वल्र्ड (आकार की दुनिया) कक्षा चार के लिए पॉट पेंटिंग (गुलदस्ता चित्रकारी ) और कक्षा पॉंच के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बहुत उत्साह से भाग लिया। कक्षा तीन के सभी सदनों के बच्चों ने जहां विभिन्न आकारों का प्रयोग करते हुए सुंदर-सुंदर आकृतियों का चित्रण किया, वही कक्षा चार के बच्चों ने छोटे-छोटे फूलदानो पर चित्रकारी करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

रंगोली के रंगों ने तो सम्पूर्ण प्रांगण मे दीपावली की याद ताज़ा करा दी। बच्चों ने विभिन्न विषयों जैसे-बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत आदि जैसे संदेश देते हुए रंगोली बनाई शेप्ली वल्र्ड में प्रथम स्थान दो सदनों शिवालिक और विन्ध्याचल सदन को मिला और दूसरा स्थान एवेरस्ट सदन तथा तीसरा स्थान अरावली सदन ने प्राप्त किया।

इसी तरह पॉट पेंटिंग में प्रथम स्थान हिमालय सदन ,दूसरा स्थान निलगिरी सदन और तीसरा स्थान विन्ध्याचल ने प्राप्त किया। रंगोली में प्रथम निलगिरी, दूसरा शिवालिक और तीसरा अरावली सदन को मिला बच्चों द्वारा बनाई गई सभी कलाकृतियों को स्कूल प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जायेगा।

इन सभी प्रतियोगिताओं को देख विद्यालय की प्रधानाचार्या दीप्ति जगोता ने सभी बच्चों की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए क्योंकि ऐसी प्रतियोगितायें बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालती है।