June 12, 2026

आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट 

Noida/Alive News: पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों मंगलवार देर रात चली आंधी और बारिश के बाद आराम मिला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बुधवार को सुबह तेज धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम में बदलाव देखने को मिला और तापमान में हल्की नमी दर्ज की गई। इस दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच शहर के एक्यूआई में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार को भी तापमान 42 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो ऑरेंज जोन में खराब श्रेणी को दर्शाता है। वहीं नोएडा का एक्यूआई 134 रहा, जो मध्यम श्रेणी में शामिल है।