Faridabad/Alive News: हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशा तस्करी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 29 दिसंबर को फरीदाबाद पुलिस ने एक ही दिन में 2.920 किलोग्राम गांजा और 3 देसी कट्टे बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने तरुण, निवासी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद, को सेक्टर-22 गंदा नाला, ओसवाल कंपनी के पास से 1.220 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने तेजपाल, निवासी राजीव नगर, खेड़ी कला फरीदाबाद, को ओल्ड फरीदाबाद बिजली बोर्ड के पास से 1.700 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा।
अवैध हथियार रखने के मामलों में भी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने कृष्ण, निवासी गांव सीही थाना फरीदाबाद, को सर्विस रोड सेक्टर-2 बल्लभगढ़ के पास से गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच DLF ने हर्ष कुमार, निवासी गांव ककरावली जिला एटा (वर्तमान निवासी धीरज नगर), को टाउन पार्क पार्किंग सेक्टर-31 फरीदाबाद से पकड़ा। वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने सलीम, निवासी राहुल कॉलोनी, को खेड़ी पुल श्मशान घाट के पास पार्किंग से गिरफ्तार किया।
तीनों आरोपियों के पास से एक-एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

