March 14, 2026

हरियाणा में एक आईएस और 21 एचसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

Chandigarh/Alive News : हरियाणा में अफसरों के तबादले लगातार सिलसिला जारी है। हाल ही में हरियाणा में एक आईएस और 21 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पंचकूला के एडीसी आयुष सिन्हा को यमुनानगर में एडीसी नियुक्त किया गया है।

सुशील कुमार को सिरसा का अतिरिक्त उपायुक्त, मनीता मलिक पंचकूला की एडीसी, अनुराग दहिया को एडीसी चरखीदादरी, सुशील कुमार-2 को सामाजिक न्यायिक विभाग में अतिरिक्त निदेशक, बिजेंद्र सिंह एसडीएम बराड़ा, सत्यवान मान एसडीएम सफीदों नियुक्त किए हैं।

वहीं संजीव कुमार को गुरुग्राम में संपदा अधिकारी, चीनार को होडल एसडीएम, वकील अहमद एमडीएम महेंद्रगढ़, अनुभव मेहता एसडीएम करनाल, ब्रहम प्रकाश को एमडीएस कैथल, अनिल दून एसडीएम टोहाना, मानव मलिक शुगर मिल सोनीपत एमडी, संजय बिश्नोई को आरटीए सचिव फतेहाबाद, दिनेश को आयुष्मान भारत का संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जितेंद्र जोशी को पंचायत एवं विकास विभाग में संयुक्त निदेशक लगाया गया है।