April 16, 2024

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए आदेश

Faridabad/Alive News: आज विकास एवं पंचायत कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली गांव भनकपुर में लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। ग्रामीणों ने उनके समक्ष जो समस्याएं रखी उन्होंने तुरंत अधिकारियों को उनका समाधान करने के आदेश भी दिए हैं और उसका समय भी बाउंड किया है।

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है इसको लेकर उनकी मुख्यमंत्री से भी बात हुई है। जल्द ही प्रदेश में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ जजपा जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया पूरी टीम के साथ तूफानी दौरे में शामिल थे उनके साथ जजपा कार्यकर्ता मानिक मोहन शर्मा हल्का पृथला, ठाकुर राजाराम, राजेश रावत , उमेश भाटी , संदीप कपासिया, गजेंद्र भड़ाना, अनिल भाटी, दिनेश डागर, दीपक चौहान, श्ररवन करहाना, रिंकल भाटिया,गगन अरोड़ा, बल्ली ठाकुर, डॉक्टर एस पी सिंह शामिल थे