May 8, 2024

इतिहास : हड़प्पा कालीन सभ्यता के तथ्यों ने लोगों को किया हैरान, बढ़ी उत्सुकता

Faridabad/Alive News : हड़प्पा कालीन सभ्यता के समय में के जो रोचक तथ्य सामने आए हैं, उनको देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है। जिसके बाद लोगों में हिसार राखीगढ़ी के इतिहास के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। करीब 8000 वर्ष पहले भी ऐसी सिविल इंजीनियरिंग होती थी। जिसका अनुसरण आज 21वीं शताब्दी में हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आए दिन राखीगढ़ी में अनेक रहस्यों से पर्दा उठने का सिलसिला लगातार जारी है। अब धीरे-धीरे पक्की ईंटों से मकान बनाने शुरू कर दिए गए हैं। वही जल निकासी के लिए पक्की ईंटों की नालियों के सबूत यहां मिले हैं। साइट नंबर तीन पर एक 18 फुट की दीवार मिली है। दीवार को बनाने के लिए काफी अच्छी तकनीक का प्रयोग किया गया है।

जानकारी के अनुसार दीवार के साथ में एक तंदूर भी मिला है। वहीं तंदूर के कुछ ही दूरी पर स्टोन पका ने के भी सबूत मिले हैं। लोग स्टोन पकाकर उनके मनके बनाते थे और उनका उपयोग महिलाएं और पुरुष माला के रूप में करते थे। वह लोग मनकों का व्यापार विदेशों में भी करते थे।

खोदाई के दौरान हाथी के चित्र अंकित वाली दो मोहरें मिली हैं, जिस पर उस समय की भाषा अंकित है। इस भाषा को अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है। हड़प्पाकालीन सभ्यता के लोग शुरुआत में खाना बनाने के लिए मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग करते थे। शुरुआती समय में साधारण तरीके से आग पर खाना पकाया जाता था। फिर भट्ठी पर खाना बनाना शुरू कर दिया था। खोदाई में काफी भट्ठियों के अवशेष भी मिले हैं।