October 29, 2026

वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

Palwal/Alive News : मुंडकटी थाना इलाका स्थित सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव लाहिना निवासी समय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 21 जुलाई को उसके पिता बीधूराम किसी काम से कहीं गए हुए थे। रास्ते में उनको किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता गंभीर तौर पर घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।