September 14, 2026

चोरी के ऑटो सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : थाना तिगांव पुलिस ने ऑटो चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 15 जुलाई को मुकेश निवासी तिगांव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपने ऑटो को तिगांव बस स्टैंड पर खडा कर खाना खाने गया था और उसके वापस लौटने पर ऑटो वहां नही मिला। जिसकी सूचना मुकेश ने तुरंत तिगांव थाने में दी। जिस पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर थाना पुलिस ने ऑटो की तलाश शुरु कर दी।

थाना प्रबन्धक ने बताया कि ऑटो को उपनिरक्षक आनन्दपाल ने गुप्त सूत्रों की सूचना पर तिगांव से चोर सहित बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान कर्मबीर उर्फ कर्मू निवासी तिगांव के रुप में हुई है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह जुआ, सट्टा खेलता है। उसके पास पहले अपना ऑटो था। जो उसने जुआ के चलते बेच दिया था। उसको ऑटो अकेला खडा दिखा तो उसकी नियत खराब हो गई और आरोपी ने ऑटो चुरा लिया। पुलिस ने आरोपी को अपने गिरफ्त में लेने के बाद अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।