Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में फोन स्नैचिंग के एक मामले में थाना सारन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
यह मामला 2 जून 2025 का है, जब जवाहर कॉलोनी की रहने वाली एक युवती ऑफिस से घर लौट रही थी। लक्ष्मी डेयरी के पास, उत्तराखंड भोजनालय के नजदीक दो बाइक सवार बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया था। इस घटना की शिकायत के आधार पर थाना सारन में केस दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया, जो दक्षिण पुरी, नई दिल्ली का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि वारदात के समय मनोज बाइक चला रहा था, जबकि उसके साथी ने मोबाइल छीना था।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

